औरंगाबाद गांव में एक ही रात में एक ही परिवार के 5 लोगो के शव घर से बरामद

By Sahab Ram
On: September 29, 2021 12:46 PM
Follow Us:

औरंगाबाद गांव में एक ही रात में एक ही परिवार के 5 लोगो के शव घर से बरामद

पलवल जिले में बुधवार की सुबह एक ही घर से 5 शव बरामद हुए। परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे गाँव के सरपंच ने पुलिस को घटना के बारे में बताया । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। घर के अंदर 33 वर्षीय नरेश, उसकी 30 वर्षीय पत्नी आरती, 7 वर्षीय पुत्र संजय, 7 वर्षीय पुत्री भावना और 11 वर्षीय भतीजी रविता के शव मिले। नरेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पड़ोसियों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। यह झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना को लेकर पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक नरेश के पिता लक्खीराम ने आशंका जताई है कि नरेश ने ही अपनी पत्नी, बच्चों व अपनी भतीजी रविता को मौत के घाट उतार कर खुद फांसी लगा ली है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मृतक के सगे भाई समयबीर की करीब 8 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी । मृतक नरेश के भाई समयबीर की दो बेटियां हैं, जिनमें से रविता मृतक नरेश के पास ही रहती थी, जबकि दूसरी बेटी अपनी बुआ के घर चांदहट गांव में रहती है। पड़ोसियों के अनुसार, नरेश बेहद ही मेहनती किस्म का व्यक्ति था।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment