बुजुर्गों को हैप्पी व हेल्दी लाइफ हम सबकी जिम्मेवारी : यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: October 1, 2021 11:18 AM
Follow Us:

बुजुर्गों को हैप्पी व हेल्दी लाइफ हम सबकी जिम्मेवारी : यशेन्द्र सिंह

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में बुजुर्गों को मजबूत स्तंभ माना गया है। परिवार एवं समाज के सभी बुजुर्गों के प्रति आदर भाव तथा उनकी सेहत व सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय वृद्घजन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आस्था कुंज स्थित वृद्घाश्रम का दौरा करते हुए कही।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उपायुक्त ने वृद्घाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों का कुशल क्षेम जाना और वृद्घजन दिवस की शुभकामनाएं दी। बुजुर्गों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने उनके स्वास्थ्य तथा यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां पर नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाए। बुजुर्गों ने भी उपायुक्त के समक्ष खुलकर अपनी बातें रखीं। आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया।

उन्होंने बताया कि दुनियाभर में पहली अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्घजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में पारित एक प्रस्ताव के उपरांत पहली अक्टूबर 1991 से यह दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन हम सभी को ना सिर्फ बुजुर्गों के प्रति उदार होने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि बुजुर्गों की देखभाल की जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए। बुजुर्गो को हैप्पी व हेल्दी लाइफ के लिए समर्पित सेवा भाव हम सभी की जिम्मेवारी है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment