गंगायचा टोल कर्मी किसानों के समर्थन में आयें, बोले दबाव डालकर उन्हें किसानों के सामने बैठाया गया

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 12:49 PM
Follow Us:

गंगायचा टोल कर्मी किसानों के समर्थन में आयें, बोले दबाव डालकर उन्हें किसानों के सामने बैठाया गया

रेवाड़ी – रोहतक हाइवे स्थित गंगायचा टोल प्लाजा के जो कर्मचारी एक दिन पहले टोल चालू कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, आज वो किसान आन्दोलन के समर्थन में आ गए है. जिन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें तीन महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है. और अब नौकरी से हटाने की धमकी देकर उनपर धरना देने का दबाव बनाया गया. लेकिन आज टोल कर्मी किसानों के सामने लगाये गए धरना स्थल को खाली कर  किसानों के पंडाल में आकर बैठ गए.  संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कामरेड ने कहा है कि ये साजिश के तहत कर्मचारियों को उनके सामने खड़ा किया गया था. लेकिन ये किसान के बच्चे है जो समझ गए .और अब टोल कम्पनी के खिलाफ भी कर्मचारियों के हकों की लड़ाई लड़ी जायेगी .

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

आपको बता दें कि किसान आन्दोलन के दौरान रेवाड़ी का गंगायचा टोल प्लाजा 27 सितंबर तक चालू था . जिसे संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर की सुबह बंद करा वहीँ ढेरा डाल लिया था. और तब से ही लगातार टोल को फ्री कराकर किसान आन्दोलन कर रहे है. इस टोल फ्री कराने के मामले में टोल कम्पनी ने 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया हुआ है. और दो दिन पहले टोल कम्पनी ने कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी खत्म होने का हवाला देते हुए धरना प्रदर्शन भी कराया था.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

गंगायचा टोल स्थित एक तरफ संयुक्त किसान मोर्चा तो दूसरी तरफ टोल कर्मचारियों का अनशन शुरू हुआ . अब आज टोल कर्मचारियों ने कहा है कि उनपर वेतन ना देने और नौकरी से हटाने का दबाव बनाया गया . जिसके कारण उन्होंने अनशन शुरू किया था . जिन लोगों ने अनशन पर बैठने से मना किया था . उन तीन कर्मचारियों को पहले ही कम्पनी बिना नोटिस दिए हटा चुकी है. राजेन्द्र कामरेड ने कहा कि टोल कर्मियों के हकों के लिए अब भूख हडताल भी की जायेगी .

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment