हरियाणा आवास बोर्ड ने 242 फ्लैटों के लिए आवेदन करने का दिया अवसर

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 11:49 AM
Follow Us:

हरियाणा आवास बोर्ड ने 242 फ्लैटों के लिए आवेदन करने का दिया अवसर

हरियाणा आवास बोर्ड ने पंचकूला जिले के पिंजौर, कालका में तीन मंजिला 242 फ्लैटों के लिए आवेदन करने का अवसर दिया है। बोर्ड के मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि ये फ्लैट पिंजौर, कालका के सेक्टर-3, 4, 4ए में मौजूद हैं। इनके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इस तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दिया था। अब इसे एक महीना 15 नवंबर तक और बढ़ाया गया है। एक फ्लैट की अनुमानित कीमत 6.92 लाख रुपये है। आवेदन के समय अनुमानित कीमत की केवल दस प्रतिशत राशि ही जमा करवानी होगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

कौन कर सकेगा आवेदन

अंशज सिंह ने बताया कि फ्लैट का कवर्ड एरिया 300 वर्ग फीट है। ड्रॉ निकलने के बाद व कब्जे के समय सफल आवेदकों को कुल कीमत की 15-15 प्रतिशत राशि जमा करानी पड़ेगी। बकाया 60 प्रतिशत राशि फ्लैट आवंटन के सौ दिन के भीतर या 156 समान किस्तों में ब्याज सहित देनी होगी। अंशज सिंह कहा कि योजना के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल परिवारों की सालाना आमदनी 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए। आवेदकों के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है। आवास बोर्ड की वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment