राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 11:10 AM
Follow Us:

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 18 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एएनएम, नर्स महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

संपूर्ण बायोडाटा के साथ करना होगा आवेदन

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं को संपूर्ण बायोडाटा के साथ अपनी ओर से दिए गए योगदान की विस्तृत जानकारी नामांकन के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 18 अक्तूबर तक जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2022 को विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में आवेदन करने के लिए योग्यताओं व शर्तों की जानकारी विभाग की वैबसाईट डब्लयूसीडीएचआरवाई.जीओवी.ईन पर ली जा सकती है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment