नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते समय बरते ये सावधानियां, नही तो सीधे घर पहुंचेगा चालान

By Sahab Ram
On: February 11, 2022 12:10 PM
Follow Us:

नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते समय बरते ये सावधानियां, नही तो सीधे घर पहुंचेगा चालान

National Highway पर ओवर स्पीड में दौड़ रहे वाहनों की स्पीड पर लगाम कसने की traffic police की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस पर लगाम लगाने के लिए अंबाला जिले में मंजी साहिब गुरुद्वारा और अंबाला छावनी में DRM कार्यालय से आगे National Highway पर CCTV कैमरों की व्यवस्था कर दी गई है। तेज गति से दौड़ रहे वाहनों पर लगाम लगाने का काम ये कैमरे करेंगे। प्रदेशभर में नेशनल हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर ऐसे सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए जा रहे हैं। इन्हीं कैमरों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक आईजी(Traffic IG) राजश्री ने 2 दिन पहले अंबाला में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण भी किया था।

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

ट्रैफिक IG राजश्री

ट्रैफिक IG राजश्री ने बताया कि अंबाला  में CCTV लगभग इंस्टॉल हो चुके हैं बस  थोड़ा बहुत काम पुलिस बूथ की फिनिशिंग का काम चल रहा है। बता दें कि अंबाला में करीब 2 साल से इन सीसीटीवी को इस्टॉल करने की जद्दोजहद चल रही है जो कि लंबे प्रयास के बाद अब सिरे चढ़ती नजर आ रही है। अंबाला से आगे शाहबाद के नजदीक भी इस तरह के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।

नेशनल हाईवे पर गाड़ी चलाते समय बरते ये सावधानियां, नही तो सीधे घर पहुंचेगा चालान

Highway पर लगे इन कैमरों से पुलिस अब बेलगाम होकर बिना किसी रोक-टोक के सड़क पर चल रहे वाहनों की स्पीड पर आसानी से रोक लगा सकेगी। इससे रोजाना सड़क हादसों में जा रही जान तो बचेगी ही साथ ही साथ पुलिस कर्मियों का समय भी ऐसे वाहनों चालकों के साथ मत्थापच्ची करने में समय जाया नहीं होगा। इतना ही नहीं ऐसे मामलों में कोई approach भी नहीं चलेगी क्योंकि चालान का तभी पता चलेगा जब वो घर आएगा और एक बार चालान कट गया तो उसे भरना तो पड़ेगा ही।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

उन्होंने कहा की अभी  हम देख रहे कि कहा-कहा, क्या-क्या कमियां  रह गई है। सर्विस प्रोवाइडर वेंडर हमें क्या-क्या उपलब्ध करवाएगा और हमें इसे क्या-क्या उपलब्ध करवाना है इन सभी बातों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आगे क्या-क्या दिक्कत आ सकती है। अंबाला जिले की बात करे तो यहां लगभग सारा काम पूरा हो चुका है 1 महीने के ट्राई रन के बाद यह कैमरे शुरू कर दिए जाएंगे राजश्री आईजी ट्रैफिक।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment