हरियाणा में जल्द की जाएँगी ग्रुप सी और डी की भर्तियाँ

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 7:46 AM
Follow Us:

हरियाणा में जल्द की जाएँगी ग्रुप सी और डी की भर्तियाँ

मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की.इस बैठक के बाद सीएम ने कहा की जल्द ही हरियाणा में ग्रुप सी और डी की भर्तियाँ की जाएँगी. कैबिनेट की इस बैठक में कुल 28 एजेंडे रखे गए थे. सीएम ने प्रदेश के सभी विभागों को आदेश दिया की सभी विभाग पदों की आवश्यकता के अनुसार अपनी-अपनी मांग भेजे.जब ये सारी मांगे आ जायेंगे उसके बाद ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सूचित कर भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जाएगा और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का पोर्टल खोला जाएगा. सरल पोर्टल पर अब तक लगभग 8 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके है.जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा अग्निशमन ( ग्रुप -ए, बी और सी ), सेवा नियम 2016 में संशोधन करने के लिए प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. इन नियमों को हरियाणा अग्निशमन ग्रुप ए सेवा संशोधन अधिनियम नियम 2022, हरियाणा अग्निशमन ग्रुप बी सेवा संशोधन नियम 2022 और हरियाणा अग्निशमन ग्रुप सी सेवा संशोधन नियम 2022 कहा जाएगा. ग्रुप डी के लिए अब एक टेस्ट आयोजित होगा जबकि अब ग्रुप सी की भर्ती के लिए दो टेस्ट लिए जाएंगे.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

हरियाणा में जल्द की जाएँगी ग्रुप सी और डी की भर्तियाँ

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

नए नियम के अनुसार पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर वजन 54 किलोग्राम और छाती बिना फुलाए 32 इंच तथा फुला कर 34 इंच ( बिना कपड़ों के ), दृष्टि 6/6( बिना चश्मे के ) और 6/6 ( 45 साल की उम्र के बाद चश्मा के साथ या बिना ) होनी चाहिए. इससे पहले अग्निशमन सेवा में महिलाओं के लिए कोई नियम नहीं थे, इन नियमों को अभी शामिल किया गया है. नए नियम के अनुसार महिला के लिए न्यूनतम मानक लंबाई 152 सेंटीमीटर, वजन 47.5 किलोग्राम, दृष्टि 6/6 ( बिना चश्मे के ) और 6/6 ( 45 साल के बाद चश्मे के साथ या बिना चश्मे के )होनी चाहिए.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment