रेवाड़ी में बना देश का पहला ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट

By Sahab Ram
On: February 15, 2022 3:52 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में बना देश का पहला ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट

रेवाड़ी जिले के गाँव खुर्शीद नगर में देश का पहला K-2 पॉवर रिन्यूअल प्राइवेट लिमिटेड का ग्रीन एनर्जी प्लांट बना है. जिसे 5 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है. इस प्लांट से 2 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा. इस बिजली की आपूर्ति बिसोहा गाँव में 33 केवी सब- स्टेशन में की जाएगी. जिसके बदले में सरकार द्वारा प्लांट को नियमानुसार राशि का भुगतान किया जाएगा. इस प्लांट में बिजली पराली द्वारा तैयार की जाएगी. इस प्लांट से सीधे-सीधे करीब 150 लोगों को रोजगार भी मिलेगा.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

गांव खुर्शीद नगर (झोलरी की ढाणी) के रहने वाले राजपाल पुत्र टोडाराम ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की एजेंसियों के सहयोग से उसने अपनी मुमताजपुर सड़क मार्ग पर पांच एकड़ भूमि पर प्लांट लगाया है. इस प्लांट में बिना प्रदुषण के प्रति घंटे दो मेगावाट बिजली उत्पादन होगा. उन्होंने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने की उन्हें बहुत ज्यादा खुशी है.

रेवाड़ी में बना देश का पहला ग्रीन एनर्जी उत्पादन प्लांट

इस प्लांट के बारे में एमएंडपी बिंब भिवानी के एक्सईएन मुकेश हुड्डा ने बताया कि यह पूरी तरह से पहला प्रदुषण रहित प्लांट होगा इस प्लांट को पंचकूला रिन्यूअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी से मान्यता प्राप्त है. इस प्लांट में 400 किलोवाट क्षमता के पांच इंजन होंगे, जिनसे बिना प्रदुषण के 24 घंटे में 600 क्विंटल पराली से 48 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. उन्होंने बताया की आने वाले समय में इस प्लांट को सोलर पैनल से जोड़कर प्लांट से निकलने वाली हीट से कोल्ड स्टोरेज चालू करने पर भी विचार किया जाएगा.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

एसडीओ दीपक ने प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यहां बॉयलर की बजाय बायोगैस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें प्रदुषण की संभावना ना के बराबर है. पराली से चलने वालें पांचों इंजनों से तैयार होने वाली गैस से ही बिजली का उत्पादन होगा.

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment