
आजकल चोरो ने चोरी करने का एक और नया जुगाड़ लगा लिया है. अब ये घर में अकेले रहने वाले बच्चों को अपना शिकार बनाते है.ऐसा न हो की ये कथित पुलिसकर्मी घर में घुसकर आपके बच्चों को डराए और छानबीन के नाम पर घर में रखे गहने व नकदी लेकर फरार हो जाए.
सूत्रों के मुताबिक यह मामला गुरुग्राम का है. पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर निवासी राजू सिंह राठौर ने बताया कि वह हंस एनक्लेव गली नंबर-10 में परिवार समेत किराए पर रहता है.सोमवार को वो घर से बाहर गया हुआ था.घर पर उनके दोनों बच्चे हर्ष व हिमांशु घर पर अकेले थे. दोपहर के समय एक व्यक्ति उनके घर आया उसने हिमांशु व हर्ष से कहा कि उनके पिता राजू को पुलिस ने पकड़ लिया है. अब वह घर पर छानबीन करने के लिए आया हैं.फिर उसने बच्चों को बाहर जाने के लिए कहा.

बच्चों ने जब अपने पिता के गिरफ्तार होने की बात सुनी तो दोनों बच्चे सहम गए और बालकनी में चले गए. इसके बाद आरोपी ने छानबीन के नाम पर घर से गहने और नकदी पर अपना हाथ साफ कर लिया. उसके बाद वो मौके से फरार हो गया. परिजनों के घर आने के बाद उन्होंने देखा की घर का सारा सामान फैला हुआ है तो उन्होंने बच्चों से इसके बारे में पूछा. बच्चों ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई. जांच करने के बाद घर से सोने व चांदी के गहने समेत नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।










