दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीट पीट कर मर डाला

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 1:43 PM
Follow Us:

दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीट पीट कर मर डाला

एक युवक ने दहेज में ₹50000 नहीं लाने के कारण अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसकी जान चली गई.यह मामला पीर कॉलोनी सोहना का बताया जा रहा है.पुलिस के मुताबिक पीर कॉलोनी सोहना निवासी शमीम ने बताया की उसकी बेटी नाजिया की बड़खल फरीदाबाद निवासी साकिर से 7 साल पहले शादी हुई थी. शादी के बाद से ही साकिर नाजिया को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करता रहता था.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हर बार की तरह ही 21 जनवरी को भी साकिर ने नाजिया के साथ मारपीट की जिसकी वजह से नाजिया के सिर में गंभीर चोट लग गई.जिसके बाद वह नाजिया को उसके मायके सोहना छोड़ आया.नाजिया ने दहेज़ के बारे और मारपीट के बारे में अपने परिवार वालो को बताया.जिसके बाद नाजिया के परिजनों ने पंचायत की जिसमे साकिर ने उनसे माफ़ी मांगी और नाजिया को अपने साथ अपने घर पर ले गया.

दहेज के लिए पति ने पत्नी को पीट पीट कर मर डाला

परिजनों ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद जाने के बाद साकिर ने दोबारा रुपए की मांग करते हुए नाजिया को पीटा जिसमें उसकी हालत बिगड़ गई. जिसकी सूचना मिलने के बाद नाजिया के परिजन फरीदाबाद पहुंचे और नाजिया को सोहना सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया. जहां उसकी हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया.नाजिया के परिजन नाजिया को दूसरे अस्पताल लेकर पहुचते उससे पहले ही नाजिया ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को देते हुए केस दर्ज कराया सोना थाना पुलिस के मुताबिक शमीम की शिकायत पर साकिर उसके पिता सलमू समेत अन्य परिजन भूरा, आयशा, वसीम, सबारा के खिलाफ दहेज हत्या मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.अभी मामले की जांच की जा रही है.

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment