Weather update:हरियाणा में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

By Sahab Ram
On: February 17, 2022 12:05 PM
Follow Us:

Weather update:हरियाणा में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

हरियाणा में अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार बन रहे है. वैस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव से सिमित स्थानों पर एक बार फिर से मौसम बदलने और करवट लेने वाला है. आज (गुरुवार) को रात्रि तक एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है.जिसकी वजह हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आंशिक प्रभाव से सिमित स्थानों पर तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी, और बादल छाए रहने की संभावनाएं बन रही है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

कुछ दिनों से पूरे दिन चमकीली धूप खिली रहने की वजह से दिन का तापमान राजस्थान की गर्मी का अहसास करवा रहा है और उत्तरी बर्फीली हवाओं की वजह से रात का तापमान में गिरावट की वजह से हिमाचल प्रदेश जैसी गुलाबी सर्दी का अहसास आमजन को हो रहा है. वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस का लगातार एक के बाद एक श्रृंखला और कड़ी के रूप में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर प्रवेश और सक्रिय होने का सिलसिला जारी है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Weather update:हरियाणा में अगले 24 घंटे में बारिश के आसार

कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने पर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हिमपात हो रहा हैं और मैदानी इलाके तकरीबन शुष्क रह जाते हैं. जिनकी वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर पर उत्तरी ठंडी हवाओं से लगातार रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है। केवल मध्यम श्रेणी और ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर बेंस सक्रिय होने पर उत्तरी मैदानी राज्यों में बारिश की गतिविधियां करते हैं.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment