Hafed Warehouse: CM फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान गेंहू की बोरियों पर पानी छिड़कते हुए 3 कर्मचारी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 7:00 AM
Follow Us:

Hafed Warehouse: CM फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान गेंहू की बोरियों पर पानी छिड़कते हुए 3 कर्मचारी गिरफ्तार

शनिवार रात को गेहूं पर पानी छिड़कने की सूचना CM फ्लाइंग को मिली थी उसके बाद CM फ्लाइंग  द्वारा छापेमारी का प्लान तैयार किया गया.यह छापा सोनीपत के गांव माहरा में हैफेड के गोदाम पर की गई. 15 सदस्यों की सीएम फ्लांइग ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार और डीएसपी अजीत की अगुवाई में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गोदाम में कर्मचारी समर्सिबल चलाकर गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे. CM फ्लाइंग ने तीन कर्मचारियों को मौके से गिरफ्तार किया है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है ये तीनो कर्मचारी गेहूं का वजन बढ़ाकर सरकारी अनाज की धोखाधड़ी करते थे. बताया गया है कि कर्मचारी पानी का छिड़काव देवेंद्र ढुल के कहने पर कर रहे थे. देवेंद्र ढुल हैफेड के इंचार्ज है. सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सोनीपत के गांव माहरा के हैफेड गोदाम में गेहूं के कट्टों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है.जिसके चलते सीएम फ्लाइंग ने हैफेड के गोदाम पर छापेमारी की.
Hafed Warehouse: CM फ्लाइंग की छापेमारी के दौरान गेंहू की बोरियों पर पानी छिड़कते हुए 3 कर्मचारी गिरफ्तार

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment