दूल्हा फूलों से सजी गाड़ी की जगह ले आया कुछ और जिसे देखकर सभी रह गए दंग

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 8:05 AM
Follow Us:

दूल्हा फूलों से सजी गाड़ी की जगह ले आया कुछ और जिसे देखकर सभी रह गए दंग

हरियाणा में अक्सर शादी में कुछ अलग करने की चाहत में दुल्हे अपनी दुल्हन को बुलेट बाइक से घर ला रहे हैं तो कोई हेलिकॉप्टर पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंच रहा है. अब एक ओर शादी हरियाणा में सुर्खियां बटोर रही है. यह शादी फतेहाबाद जिले के गांव भड़ोलांवाली में भी शादी के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला. यहां संदीप बैनीवाल पुत्र स्व. सुरेन्द्र बैनीवाल की शादी सोतर भट्टू निवासी पूजा के साथ तय हुई थी. इस शादी की खास बात यह थी कि दुल्हे राजा गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन को ही फूलों से सजाकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंच गया. इस कंबाइन की सजावट फूलों के साथ-साथ किसान आंदोलन के बैनरों से भी की गई थी जिसकी हर कोई देखने वाला तारीफ कर रहा था.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

बताया जा रहा है कि दुल्हे संदीप बैनीवाल ने स्पेशल अपनी शादी के लिए 23 लाख रुपए की कीमत पर इस कंबाइन मशीन को खरीदा है. गत रात्रि संदीप बैनीवाल अपनी बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने सोतर भट्टू में पहुंचा था. सुबह जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो सभी फूलों से सजी हुई गाड़ी का इंतजार कर रहे थे लेकिन उस समय सभी हैरान रह गए जब डोली सजावट वाली गाड़ी की जगह गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन पर विदा होने लगी.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

दूल्हा फूलों से सजी गाड़ी की जगह ले आया कुछ और जिसे देखकर सभी रह गए दंग

अब यह शादी गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. संदीप ने बताया कि किसान व किसानों को सपोर्ट करने की चाहत में उन्होंने दुल्हन को कंबाइन मशीन में लाने का फैसला लिया था. वहीं संदीप के माता-पिता ने कहा कि हमे अपने बेटे के फैसले पर खुशी है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment