सिरसा से खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 2 और गैंगस्टर गिरफ्तार, 20 की तलाश अभी जारी

By Sahab Ram
On: February 22, 2022 4:18 AM
Follow Us:

सिरसा से खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 2 और गैंगस्टर गिरफ्तार, 20 की तलाश अभी जारी

मंगलवार को खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) व इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) से जुड़े दो गैंगस्टर को सिरसा से पकड़ा गया है. सूत्रों के मुताबिक मोहाली पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सिरस जिले के करीब 22 युवक खालिस्तानी संगठनों से जुड़े हुए हैं. पंजाब पुलिस इनकी लोकेशन और ठिकानों पर दबिश दे रही है।जिनमे से 6 दिन में 9 आतंकी और गैंगस्टरों को हरियाणा व पंजाब पुलिस पकड़ चुकी है. मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि  सोनीपत से गिरफ्तार आतंकियों को भी पूछताछ के लिए जल्द ही रिमांड पर लाया जाएगा. उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में कई राज खुलेंगे.

 

पंजाब पुलिस से हरियाणा पुलिस से सहयोग मांगा है। डीएसपी खरड़ विक्रमजीत सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को मोहाली में फाजिल्का निवासी गैंगस्टर सुनील और मोहाली निवासी किरण को गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि ये दोनों एक इमिग्रेशन कंपनी के मालिक की हत्या करने आए थे. जब इन दोनों से पूछताछ की गई तभी ये बात सामने आई थी कि इनका नेटवर्क हरियाणा में भी है. हरियाणा पुलिस को पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद ही सोनीपत पुलिस ने खालिस्तानी संगठनों से जुड़े गांव जुआं निवासी सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान और जतिन के अलावा गांव राजपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू  को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था.

सिरसा से खालिस्तानी संगठनों से जुड़े 2 और गैंगस्टर गिरफ्तार, 20 की तलाश अभी जारी

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

वहीं, 16 फरवरी को सिरसा से गिरफ्तार जेम्स दीप उर्फ जिम्मी चट्ठा से पूछताछ के बाद अब सोमवार को गांव फतेहपुरिया निवासी विशाल व घुक्कांवाली निवासी हरमनदीप उर्फ हैरी को पकड़ा गया है. इन दोनों के पास बरेटा कंपनी की 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई. पुलिस इनको गिरफ्तार कर मोहाली लेकर गई है. पंजाब पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि सुनील कुमार कनाडा बेस्ड गैंगस्टर अर्शदीप सिंह दल्ला का साथी है. उस पर मनोहर लाल अरोड़ा निवासी भगता भाई, जिला बठिंडा की हत्या और जबरन वसूली समेत कई धाराओं के तहत केस भी दर्ज हैं. जेम्सदीप सिंह उर्फ जिम्मी चट्ठा निवासी सिरसा इन गैंगस्स्टरों को शरण देता था.

एनआईए व आईबी ने की 18 घंटे पूछताछ

सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तानी हैंडलरों से नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और एसटीएफ हरियाणा की टीमों ने करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है. आठ दिन के रिमांड पर लिए गए आतंकियों से जहां एनआईए ने 13 घंटे तक पूछताछ की, वहीं आईबी और एसटीएफ की टीमें भी उनसे घंटों पूछताछ में जुटी रहीं. साथ ही सोनीपत की पुलिस ने आरोपियों के खातों की डिटेल के लिए बैंकों को पत्र दिया है. जल्द ही उनकी डिटेल मिलने की संभावना है. पुलिस ने आरोपी सागर के घर से कुछ आधार कार्ड भी बरामद किए हैं.उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

सोनीपत पुलिस को पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों से इनपुट के बाद शनिवार को गांव जुआं निवासी सागर को उसके घर से गिरफ्तार करने के साथ ही वहीं से सुनील उर्फ पहलवान और जतिन को काबू किया था. पुलिस ने तीनों के कब्जे से एके-47, तीन विदेशी पिस्तौल व 56 कारतूस बरामद किए थे. बाद में उनके साथी मूलरूप से गांव मल्हा माजरा फिलहाल राजपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ सोनू को दो पिस्तौल व छह कारतूस के साथ पकड़ा था. पुलिस ने आतंकियों के कब्जे से चार विदेशी पिस्तौल के साथ ही एके-47 भी बरामद की है। बताया गया है कि सुनील के पास से बरामद अमेरिका में बनी बरेटा पिस्तौल की कीमत 15 से 18 लाख रुपये के बीच है. वहीं तीन ग्लोक पिस्तौल की कीमत भी सात से 9 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है. एके-47 की कीमत अलग-अलग होती है.

आरोपी आस्ट्रेलिया में रह रहे आतंकी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, पाकिस्तान में रह रहे आतंकी लखवीर सिंह रोड़, कनाडा में शरण लिए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर व अर्शदीप सिंह डाला के इशारे में पर काम कर रहे थे. आरोपियों से पूछताछ के लिए रविवार रात को ही एनआईए की टीम दिल्ली व चंडीगढ़ से पहुंच गई थी.पांच सदस्यीय टीम ने मामले में आरोपियों से करीब 13 घंटे तक गहनता से पूछताछ की है.

बाद में आईबी दिल्ली व एसटीएफ हरियाणा की टीम ने भी करीब पांच घंटे तक उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटाई. बताया जा रहा है कि इनमें सागर उर्फ बिन्नी का सीधा संपर्क खालिस्तान समर्थित आतंकियों से था. अन्य को सागर अपने साथ जोड़कर काम लेता था. खालिस्तान समर्थित आतंकियों की ओर से 10 से 12 लाख रुपये सागर के अलग-अलग तीन बैंक खातों में आए हैं. इसको लेकर जांच एजेंसी रिकॉर्ड जुटा रही है.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

सोमवार को आरोपियों को पुलिस टीम उनके ठिकानों व घर पर भी लेकर गई थी. पुलिस ने सागर के घर से कुछ आधार कार्ड भी कब्जे में लिए हैं. हालांकि यह पता नहीं लग सका है कि वह आधार कार्ड फर्जी या उन्हें गड़बड़ी की फोटोकॉपी से तैयार किया गया है. पुलिस इसकी जांच में जुटी गई है.

जाँच के दौरान पुलिस को आरोपी के तीन बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली है .इसके लिए पुलिस ने बैंक से इनके बारे में डिटेल मांगी है .जानकारी के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी.

जांच में सामने आया है कि सागर उर्फ बिन्नी कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिये पंजाब के एक आतंकी के संपर्क में आया था. पहले से आपराधिक रिकॉर्ड होने के चलते आतंकी ने उसे अपने साथ जोड़ लिया था. उसने साथ काम करने की पेशकश की तो सागर ने बदले में पैसे के अलावा एके-47 की मांग की. सागर अपराध जगत में दबदबा बनाना चाहता था.

पंजाब पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि जल्द चारों आरोपियों को पंजाब ले जाया जाएगा.जिसके बाद कई अन्य राज खुल सकेंगे. फिलहाल पंजाब पुलिस के अधिकारी भी सोनीपत पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ कर चुके हैं. पंजाब ले जाने के बाद और सुबूत जुटाए जा सकेंगे.

रिमांड पर लिए गए खालिस्तान समर्थित चारों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है. एनआईए व आईबी की टीम ने भी पूछताछ की है. पुलिस ने उनके बैंक खातों की जानकारी मांगी है. जल्द मामले में अन्य खुलासे किए जाएंगे. – राहुल शर्मा, एसएसपी सोनीपत

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

source:amar ujala

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment