पीएम किसान योजना के लाभार्थी 31 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी

By Sahab Ram
On: February 22, 2022 10:19 AM
Follow Us:

पीएम किसान योजना के लाभार्थी 31 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी का कार्य शुरू किया गया है। इसके तहत सभी लाभार्थी किसान 31 मार्च तक https://pmkisan.gov.in/ पर वैरिफिकेशन अवश्य करवाएं ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

डीसी ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान योजनाओं के तहत ई-केवाईसी का कार्य करना है। उन्होंने किसानों का आह्वïन किया कि वे अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करें। यह कार्य पीएम-किसान पोर्टल तथा संबंधित ऐप के माध्यम से नि:शुल्क रूप में किया जा सकता है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी वेरिफिकेशन का कार्य किया जा सकता है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पीएम किसान योजना के लाभार्थी 31 मार्च तक कराएं ई-केवाईसी

डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार करें, ताकि किसानों को इसकी जानकारी मिल सके।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment