धारूहेड़ा में बीकानेर मिष्ठान भंडार पर फायरिंग

By Sahab Ram
On: February 25, 2022 11:23 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा में बीकानेर मिष्ठान भंडार पर फायरिंग

रेवाड़ी में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. गुरूवार शाम को भी धारूहेड़ा में बीकानेर मिष्ठान भण्डार पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

जानकारी के मुताबिक़ मूल रूप से अटेली के पास राता गाँव के रहने वाले यशवीर ने धारूहेड़ा के नंदरामपुर बांस स्थित बीकानेर मिष्ठान भण्डार खोला हुआ है. गुरूवार शाम को बाइक पर सवार होकर दो लड़के आयें , जिनमें से एक ने गोली चला दी. दूकान में भीड़ ज्यादा होने के कारण हमलवारों ने बाहर से ही यशवीर पर फायर कर दिया. जिस से दूकान का शीशा टूट गया और वो बाल –बाल बच गए. इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

धारूहेड़ा में बीकानेर मिष्ठान भंडार पर फायरिंग

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

पहले हुआ था विवाद 

यशवीर ने बताया कि धारूहेड़ा के ही रहने वाले रिषभ नाम के युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर ये वारदात की है. वारदात की वजह ये है कि 21 फ़रवरी को गैस सिलेंडर के पैसे को लेकर आरोपियों के साथ विवाद हुआ था. जिस मामले में पुलिस को सूचना दी गई थी और पुलिस ने आरोपी रिषभ के पिता और भाई की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया था. लेकिन अब तीन दिन बाद रिषभ ने यशवीर पर उस वक्त फायरिंग कर दी जब वो दूकान में बैठा हुआ था. लेकिन यहाँ गनीमत ये रही कि गोली यशवीर को ना लगाकर दूकान में शीशे में ही लगकर रह गई.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

इस मामले में पुलिस ने यशवीर की शिकायत पर नंदरामपुर बास रोड के रहने वाले रिषभ और उसके साथी पर हत्या का प्रयास, आर्म एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है.  पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment