Good news: सरकार ने ग्रामीण लोगों के विकास के लिए चलाई अनूठी योजना

By Sahab Ram
On: February 25, 2022 12:56 PM
Follow Us:

Good news: सरकार ने ग्रामीण लोगों के विकास के लिए चलाई अनूठी योजना

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई ग्राम सरंक्षक योजना के अंर्तगत श्रम, सैनिक एवं अद्र्घसैनिक कल्याण, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने जिले के गांव डूंगरवास को चुना है।
 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

एसीएस वीएस कुंडू ने आज डूंगरवास गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से गांव के समग्र विकास के लिए गांव में शिक्षा पेयजल, स्वास्थ्य, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी सांझा करते हुए ग्रामीणों के साथ वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए शिक्षा नितांत है। जिसके लिए बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण लोगों के विकास के लिए यह अनूठी योजना चलाई है।

Good news: सरकार ने ग्रामीण लोगों के विकास के लिए चलाई अनूठी योजना

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रथम श्रेणी अधिकारी को जिला का एक-एक गांव अपनाना होगा और उस गांव का समग्र विकास अधिकारी अपनी देखरेख में सुनिश्चित करेगा। उन्होंने गांव का दौरा कर मौके पर ही लोगों से किए जाने वाले कार्यो के लिए जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

एसीएस वीएस कुंडू के साथ इस मौके पर एसडीएम रेवाड़ी सिद्घार्थ दहिया, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी करतार सिंह, सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण गांव में मौजूद रहे ताकि ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का समाधान उनके द्वारा तुंरत करवाया जा सके।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment