जानें आज के मौसम का हाल,कुदरत ने दिखाया किसानो पर कहर

By Sahab Ram
On: February 26, 2022 6:55 AM
Follow Us:

जानें आज के मौसम का हाल,कुदरत ने दिखाया किसानो पर कहर

हरियाणा में कल हुई बारिश के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है.कल हुई तेज  बारिश के साथ में काफी जगह ओले भी गिरे है जिससे किसानो की तैयार फसल में काफी नुकसान हुआ है.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के हिसार, बरवाला, उकलाना, अग्रोहा, भट्टू, चरखी दादरी, झोझू, बाढडा और महेन्द्रगढ़ के आसपास चंदैनी, खानपुरा, जाट पाली, अकोदा, सतनाली, कनीना , बसई आदि स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है तो वहीं चरखी दादरी के अलावा झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, छुछकबास, बाढडा, खुडाना, भूरजट, कनीना, कोसली, बवानीखेड़ा, उचाना, नरवाना, राजौंद आदि जगहों पर जबरदस्त बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी गई.

जानें आज के मौसम का हाल,कुदरत ने दिखाया किसानो पर कहर

मौसम वैज्ञानिकों ने किसान साथियों को सतर्क रहने के साथ-साथ सलाह दी है कि बारिश के दौरान फसलों में सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव न करें. फसलों में अधिक मात्रा में बारिश का पानी जमा न होने दें. वहीं कई जिलों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी है. किसानों ने कहा कि सरसों, गेहूं की फसल को ओलावृष्टि ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से 26 फरवरी शनिवार को अलसुबह से शाम तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा दक्षिणी- पश्चिमी और मध्य हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में वर्तमान में लगातार वैस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने की वजह से लगातार भारी मात्रा में हिमपात होने की वजह से उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में अभी भी ठंड का अहसास देखने को मिल रहा है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment