CNG पंप पर तीन लोगों की हत्या, लाइट बंद करने के बाद तेजधार हथियारों से किया वार

By Sahab Ram
On: February 28, 2022 7:08 AM
Follow Us:

CNG पंप पर तीन लोगों की हत्या, लाइट बंद करने के बाद तेजधार हथियारों से किया वार

गुरुग्राम में सोमवार को सुबह करीब 3 बजे CNG पंप पर तीन लोगों की हत्या बेरहमी से हत्या कर दी गई. तीनों की हत्या चाकू और तेजधार हथियार से की गई है.अभी हत्या की वजह सामने नही आई है. लोकल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की कई टीमें पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-31 में CNG पंप बना हुआ है। रविवार की रात पंप पर मैनेजर उत्तर प्रदेश निवासी पुष्पेन्द्र, बुलंदशहर निवासी ऑपरेटर भूपेन्द्र(21) के अलावा अलीगढ़ निवासी नरेश (21) ड्यूटी पर थे। बताया जा रहा है कि अलसुबह करीब 3 बजे हमलावर पेट्रोप पंप पर पहुंचे और फिर तीनों पर चाकू व अन्य तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। तीनों के शरीर पर तेजधार हथियार के एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों वार के निशान है। पहले बदमाशों ने सीएनजी पंप की लाइट को बंद किया और फिर वारदात को अंजाम दिया गया। मैनेजर पुष्पेन्द्र व भूपेन्द्र पर मैनेजर रूम में ही हमला किया गया और नरेश पर ऑफिस के बाहर वार किए।

CNG पंप पर तीन लोगों की हत्या, लाइट बंद करने के बाद तेजधार हथियारों से किया वार

जैसे- तैसे नरेश घायल अवस्था में भागता हुआ साथ में बने एक पेट्रोप पंप पर पहुंचा और फिर गिर गया। जिसके बाद में पेट्रोप पंप के कर्मचारियों नरेश को देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए सीएनजी पंप पर पहुंची जिसे देखकर उनके भी होश उड़ गए। मैनेजर रूम में दो और शव पड़े हुए थे। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहले डीसीपी और फिर खुद पुलिस कमिश्नर कला रामचन्द्रम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात में तीनों की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या की गई। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों अंजाम दी। पुलिस ट्रिपल मर्डर की इस ब्लाइंड मिस्ट्री को सुलझाने के लिए हर एंगल से जांच में जुटी है। पुलिस इसे लूट के इरादे से की गई हत्या से भी जोड़कर देख रही है।

 

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment