पीएनबी बैंक में चोरी करने में नाकाम होने पर चोर ने स्ट्रॉग रूम की दीवार पर लिखा- ट्राई अगेन

By Sahab Ram
On: February 28, 2022 11:36 AM
Follow Us:

पीएनबी बैंक में चोरी करने में नाकाम होने पर चोर ने स्ट्रॉग रूम की दीवार पर लिखा- ट्राई अगेन

बीती रात जुलाना में दुर्गा मंदिर वाली गली में स्थित पीएनबी बैंक (Punjab National Bank) की शाखा में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी करने की कोशिश की.चोर स्ट्रांग रूम की दीवार तक पहुँचने में कामयाब तो हो गए लेकिन चोरी करने में नाकामयाब हो गए.जिसके चलते चोर ने बैंक प्रबंधन को चुनौती देते हुए स्ट्रांग रूम की दीवार पर लिख दिया ट्राई अगेन बैंक प्रॉमिस.इस घटना का पता तब चला जब सुबह सोमवार को बैंक को खोला गया.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

घटना की सूचना पाकर बैंक प्रबंधन तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया. चोरी की कोशिश की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जुलाना थाना पुलिस ने बैंक प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी.

पीएनबी बैंक में चोरी करने में नाकाम होने पर चोर ने स्ट्रॉग रूम की दीवार पर लिखा- ट्राई अगेन

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर बैंक में साइड के प्लॉट की साइड से दीवार को तोड़ कर घुसता है और बैंक के स्ट्रांग रूम की दीवार को तोड़ने का प्रयास करता है. दीवार नही टूटने पर चोर दीवार पर बैंक को चैलेंज देता है और लिखता है कि इस बार तो कामयाब नही हो पाया लेकिन अगली बार फिर कोशिश करूंगा. चोर ने दीवार पर लिखा ट्राई अगेन बैंक प्रोमिश. बैंक पिछले दो दिनों से बंद था.सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है चोर साथ लगते खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर घुसता है। चोर रविवार को दिन में लगभग 11 बजकर 38 मिनट पर बैंक में प्रवेश करता है और फिर कैमरे की तार को काट देता है। चोर ने फिर स्ट्रांग रूम को तोड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन दीवार तोड़ने में नाकाम रहने पर चोर ने रूम की दीवार पर बैंक को ही चैलेंज कर दिया और लिखा कि ट्राई अगेन बैंक प्रोमिस.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि पीएनबी बैंक की दीवार टूटी हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पाया एक चोर बैंक में दीवार तोड़कर अंदर घुसा है. पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बैंक से चोर कैश नही ले जा सका. जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment