Weather update: अगले 48-72 घंटे में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 5:56 AM
Follow Us:

Weather update: अगले 48-72 घंटे में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने मौसम वैज्ञानियों की भी चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं. ऐसा ही एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मंगलवार रात से एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48-72 घंटे में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि प्रबल संभावनाएं बन रही है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होने और अनेक स्थानो पर अंधड़ आंधी चलने की भी संभावना है. इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने प्रभावित इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद एहतशाम ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश के आसार बन गए हैं. रोहतक व इसके आसपास के क्षेत्रों समेत उत्तर व दक्षिण हरियाणा में पांच मार्च की सुबह साढ़े आठ बजे तक मौसम में बदलाव रहेगा. इसकी वजह है राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव.

Weather update: अगले 48-72 घंटे में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

हरियाणा के उत्तर पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में 2 मार्च रात्रि व 3 मार्च को हवा व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होगी.इसलिए किसानों को यह सलाह दी गई है कि अभी किसान फसलों  में पानी न दे.सिंचाई का उचित समय 5 मार्च के बाद में है.इसके साथ ही किसानो को फसल न काटने की भी सलाह दी गई है.

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment