आधी रात को सीएम के आवास पर ईंटों व पत्थरों से हमला

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 6:20 AM
Follow Us:

मिली जानकारी अनुसार प्रतिदिन की भांति शुक्रवार देर रात मोनू और सचिन नामक दो सुरक्षाकर्मियों की सीएम आवास पर बतौर गार्ड ड्यूटी थी. देर रात अचानक से बाइक सवार 5-6 युवकों ने सीएम आवास पर ईंटें फैंकना शुरू कर दिया. यह देखते ही सुरक्षाकर्मी सचिन तुरंत दीवार कूदकर बाहर आया और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो लोग बाइक से फरार होने में कामयाब रहे.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

घटना की जानकारी मिलते ही थाना रामनगर एसएचओ किरण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक की गई. इस अशोभनीय हरकत की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई और रोष प्रकट किया. लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर इस तरह की अशोभनीय हरकत करना बेहद ही शर्मनाक है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए.

सुरक्षाकर्मी सचिन ने बताया कि जब वह दीवार से कूदकर बाहर आया तो देखा कि बाइक पर एक-एक युवक सवार था जबकि बाकी युवक पत्थरबाजी कर रहे थे. मैंने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भाग निकले. वहीं इस मामले को लेकर एसएचओ थाना रामनगर ने कहा कि शहर में नाकेबंदी की गई है और आरोपियों की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment