हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन 20 मार्च को

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 10:04 AM
Follow Us:

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र परीक्षार्थी आधार नम्बर व जन्म तिथि भरकर अपना प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर व समझकर उनका पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, नई दिल्ली के निर्देशानुसार केन्द्रीय विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे नेत्रहीन/अशक्त परीक्षार्थी जो स्वयं लिखने मे असमर्थ हैं तथा उनकी अशक्तता मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र में 40 प्रतिशत या इससे अधिक प्रमाणित की गई है व लेखक की सुविधा लेना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थी लेखक के लिए संबंधित विद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि लेखक के मूल एवं सत्यापित दस्तावेजों/प्रलेखों जैसे शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि, दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो (एक सत्यापित) फोटोयुक्त पहचान-पत्र/आधार कार्ड इत्यादि एवं स्थाई व अस्थायी पता सहित परीक्षा से दो दिन पूर्व लेखक की स्वीकृति बोर्ड मुख्यालय की विशेष परीक्षा सैल से लेना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड कार्यालय की स्वीकृति के बिना परीक्षार्थी के लेखक को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment