होली से पहले सरकार ने वोकेशनल टीचर्स का बढ़ाया मानदेय, जानें कितनी हुई वृद्धि

By Sahab Ram
On: March 13, 2022 6:42 AM
Follow Us:

हरियाणा की मनोहर सरकार ने होली पर्व के अवसर पर वोकेशनल टीचर्स को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने इनके मानदेय में 7 हजार 259 रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है. अब तक वोकेशनल टीचर्स को प्रतिमाह 23 हजार 241 रुपए सैलरी मिल रही थी लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद हर महीने 30 हजार 500 रुपए मिलेंगे. इसके अलावा अगले साल से हर वर्ष 5% की वेतन वृद्धि की सौगात भी दी गई है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हर साल बढ़ेगा पांच प्रतिशत मानदेय

बता दें कि हरियाणा में वोकेशनल टीचर्स की कुल संख्या का आंकड़ा 2094 है. वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन की ओर से धरने- प्रदर्शन किए गए थे. धरने के 59 वें दिन विगत 23 दिसंबर को सीएम मनोहर लाल ने वोकेशनल टीचर्स की मांगों को पूरा करते हुए मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहना दिया गया है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं. बढ़ा हुआ मानदेय इस साल की पहली जनवरी से लागू होगा. महावीर सिंह ने बताया कि वर्तमान में स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद में निजी कंपनियों के तहत काम कर रहे वोकेशनल टीचर्स को ठेकेदारी प्रथा से भी मुक्त किया जाएगा.

इसके लिए हरियाणा रोजगार कौशल निगम में स्पेशल कैटेगरी बनाकर वोकेशनल टीचर्स के पद पर नामांकन किया जाएगा. मनोहर सरकार के इस फैसले पर प्रदेश भर के वोकेशनल टीचर्स ने खुशी जाहिर की है और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment