हरियाणा: अमेरिका में बैठे शख्स ने दी सीएम खट्टर को दी जान से मारने की धमकी, देशद्रोह का मामला दर्ज

By Sahab Ram
On: March 16, 2022 10:57 AM
Follow Us:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है जिसमें एक युवक सीएम खट्टर को जान से मारने की धमकी दे रहा है.इस वीडियो में उसने सीएम के साथ पुलिस अधिकारियों को भी धमकी दी गई है.यह युवक कैथल जिले के गांव नरड़ निवासी संदीप उर्फ मिप्पा है जिसने विदेश में बैठकर इस वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने इस मामले में तितरम थाने के सुरक्षा एजेंट मेहताब की शिकायत पर संदीप उर्फ मिप्पा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में उसके पिता रणबीर, चाचा रामबीर, भाई प्रदीप और विकास को भी आरोपित बनाया है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

जानिए क्या है उस वीडियो में

आरोपित संदीप उर्फ मिप्पा ने वीडियो शेयर कर कहा है कि हरियाणा में मिप्पा बांगरू नाम से उसका गिरोह सक्रिय है. अगर उसके गिरोह के किसी भी सदस्य को तंग किया गया तो सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा और उसके बाद पुलिस अधिकारियों का नंबर लगेगा. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपित अपने हाथ में तलवार लिए हुए है.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपित को जल्द भारत लाने के प्रयास किए जाएंगे. बता दें कि आरोपित संदीप उर्फ मिप्पा का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है. करीब एक साल पहले भी संदीप उर्फ मिप्पा ने एक जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद प्रदेश भर में उसकी गिरफ्तारी की मांग उठी थी. उस समय भी संदीप उर्फ मिप्पा के खिलाफ तितरम थाने में केस दर्ज हुआ था.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment