हरियाणा का एक ऐसा गाँव जहाँ 155 साल से नही मनाई गई है होली

By Sahab Ram
On: March 17, 2022 5:01 PM
Follow Us:

होली नही मनाने की क्या है वजह

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

ग्रामीण होली नही मनाने के पीछे एक घटना बताते हैं कि लगभग 155 साल पहले उनके गांव में भी होली का त्यौहार बड़ी खुशियों से मनाया जाता था, परंतु एक दिन गांव में ऐसी घटना घटित हुई जिसने गांव वालों से होली की खुशियां छीन ली. ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाले दिन ग्रामीण बड़े उल्लास से होली का त्यौहार मना रहे थे. इस बीच होलिका दहन के समय वहां मौजूद बाबा श्रीराम ने उन्हें समय से पहले होलिका दहन करने से रोकना चाहा लेकिन गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उनका मजाक उड़ाया और समय से पहले होलिका दहन कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि अपने उपहास से आहत बाबा ने जलती होली में कूद कर अपने प्राणों की आहुति दे दी. इससे पहले उन्होंने श्राप भी दे दिया कि आज के बाद इस गांव में होली का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा और यदि किसी ने होली का त्यौहार मनाया तो अशुभ होगा.

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

कब मनाई जाएगी होली

ग्रामीणों द्वारा माफी मांगने पर बाबा ने यह भी कहा था कि यदि होली वाले दिन गांव में किसी भी ग्रामीण की गाय को बछड़ा व महिला को लड़का पैदा होगा तो उस दिन के बाद गांव के लोग श्राप से मुक्त हो जाएंगे. ग्रामीणों ने बताया कि यह कहकर बाबा स्वर्ग सिधार गए, मगर आज 155 वर्ष बीत जाने के बाद भी गांव में होली का त्यौहार नहीं मनाया जा सका है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद उसी स्थान पर बाबा की समाधि बना दी गई और गांव में कोई शुभ कार्य होता है तो गांव के लोग सबसे पहले बाबा की समाधि पर जाकर मत्था टेकते हैं.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment