दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम: प्रदर्शनकारियों ने खेड़की दौला टोल को कराया फ्री, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 10:23 AM
Follow Us:

क्या है मामला

दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम में अहीर समुदाय के लोग अपनी जाति के नाम पर सेना की एक टुकड़ी का नाम रखने की मांग कर रहे हैं। अहीर समुदाय के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बुधवार को एक प्रदर्शन रैली का ऐलान किया था। प्रस्तावित मार्च को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

खेड़की दौला टोल फ्री

सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग कर रहे संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा ने बुधवार सुबह खेड़की दौला टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया l टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जा रहा है। इसकी वजह से आम दिनों में टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को नहीं जूझना पड़ा। मोर्चा की ओर से टोल प्लाजा के पास स्थित धरना स्थल से रैली भी निकाली जाएगी l इसको लेकर गुरुग्राम पुलिस ने पूरी तैयारी की हुई है। दिल्ली जयपुर हाईवे पर अभी आवागमन पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान

अहीर समुदाय के लोगों के बुधवार को गुरुग्राम में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने खेड़की धौला टोल (गिवो कट) से हीरो होंडा चौक तक सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी और डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन प्लान के अनुसार, बसों को स्ट्रेच पर अनुमति नहीं दी जाएगी। जयपुर से आने वाले वाहनों को खेड़की धौला टोल (गिवो कट) से ठीक पहले साउदर्न पेरिफेरल सड़क की ओर मोड़ दिया जाएगा और यात्री सोहना रोड के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। दिल्ली से आने वाले वाहनों को गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग लेने की सलाह दी गई है।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) वीरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हीरो होंडा चौक पर सभी वाहनों को सुभाष चौक/पटौदी रोड की ओर भेजा जाएगा। पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सभी भारी और मालवाहक वाहनों को दिल्ली जाने के लिए पंचगांव और फरीदाबाद से केएमपी एक्सप्रेसवे लेने की सलाह दी गई है।  

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment