हरियाणा में 3000 पदों पर होगी शारीरिक व कला शिक्षा सहायकों की भर्ती,पढ़े विस्तार से

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 7:04 AM
Follow Us:

मौलिक शिक्षा निदेशक अंशज सिंह ने कौशल रोजगार निगम के सीईओ डॉ. अनंत प्रकाश पाण्डेय को पद भरने के लिए पत्र भेज दिया है। पत्र के साथ सरकारी स्कूलों में खाली शारीरिक शिक्षा और कला शिक्षा सहायकों के पदों की सूची भी सौंपी गई है। इन शिक्षकों को एक वर्ष के लिए अनुबंध आधार पर रखा जाएगा। 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

अनुबंध पूरा होने पर इनके काम की समीक्षा की जाएगी। स्कूलों में अगर इनकी जरूरत होगी तो अनुबंध को एक वर्ष के लिए विभाग की अनुमति के बाद बढ़ाया जाएगा। रोजगार निगम विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब भर्ती के नियम व शर्तें तैयार करेगा, उसके बाद इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे जाएंगे। 

हरियाणा के कर्मचारी संगठन नौकरी गंवा चुके शिक्षकों को समायोजित करने की लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सर्व कर्मचारी संघ व अन्य संगठनों को आश्वस्त किया हुआ है कि रोजगार निगम के जरिये होने वाली भर्तियों में पीटीआई व ड्राइंग शिक्षकों को तरजीह देंगे। इन्हें अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक भी दिए जाएंगे। 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment