गुरुग्राम के सेक्टर-85 में मिट्टी धसने से 3 श्रमिक आए चपेट में, 2 को निकाला सुरक्षित,एक की हालत गंभीर

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 10:27 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-85 इलाके में एक इमारत के लिए बेसमेंट की खुदाई चल रही है। इसके साथ ही एक काफी ऊंची निर्माणधीन इमारत के पास से मिट्टी ढह गई। बेसमेंट की खुदाई के वक्त कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काफी श्रमिक काम कर रहे थे। अचानक से मिट्‌टी धंस गई, जिससे साथ लगती दीवार भी गिर गई और मिट्‌टी के नीचे 3 श्रमिक दब गए।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

श्रमिकों के मिट्‌टी के नीचे दबे होने की सूचना के बाद प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद 2 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि एक श्रमिक को गंभीर हालत में निकाला गया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह पता चल पाएगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment