बिजली विभाग: ग्रामीण इलाको में अब सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई

By Sahab Ram
On: April 2, 2022 6:24 AM
Follow Us:

बिजली विभाग ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद करने का निर्णय लिया है.यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इस मौसम में अक्सर विभिन्न जगहों से शार्ट सर्किट के चलते गेहूं की फसल में आग लगने की कई घटनाएं सामने आती है. सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार बिजली विभाग ने इस बात पर अमल जताते हुए यह कदम उठाया जा रहा है.बता दे कि किसानों के खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने बड़ा कदम उठाया है.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

बिजली विभाग की किसानों से अपील

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

बिजली विभाग ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी किसान के खेत में ट्रांसफार्मर लगा है तो ट्रांसफार्मर के नीचे व साथ लगते कुछ एरिया को खाली कर दिया जाएं ताकि शार्ट सर्किट होने की स्थिति में आग न भड़के. जिसके कारण सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बिजली बंद करने का निर्णय लिया है.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

बिजली विभाग के एक्सईएन ने बताया कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार हो चुकी हैं और ऐसे सीजन में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से खेतों में आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती है. इसलिए विभाग द्वारा बिजली सप्लाई बंद करने का फैसला लिया गया है ताकि गेहूं की फसल को आग लगने से बचाया जा सके. उन्होंने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से एक खेत में लगी आग दूर तक लंबे एरिया को अपनी चपेट में ले लेती है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment