जिले के 86 राजकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों के नाम पर होंगे

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 11:23 AM
Follow Us:

जिले के 86 राजकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों के नाम पर होंगे

देश के वीर शहीदों को मान-सम्मान देते हुए जिला ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर रेवाड़ी जिला प्रशासन द्वारा जिला के 86 राजकीय विद्यालयों का नामकरण वीर शहीदों के नाम पर करने की मंजूरी प्रदान की गई है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी इस संबंध में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि शहीदों का मान-सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। उनके बलिदानों के कारण ही हम आजादी की खुली हवा में सुख व चैन की सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिन राजकीय विद्यालयों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है उनमें 20 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 20 उच्च विद्यालय, 14 मिडल स्कूल तथा 32 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

इन 20 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को दी मंजूरी

गांव आसियाकी गौरावास, बालावास, बेरली खुर्द, बोडिया कमालपुर, दडौली, जाडरा, झाल, जुड्डी, कंवाली, करावर, लूला अहीर, मंदौला, मायन, मोहनपुर, मोतला कलां, नाहड़, पीथड़ावास, सहारनवास, ततारपुर इस्तमुरार व जैनाबाद गांव के जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी दी गई है।

इन 20 उच्च विद्यालयों को मिली मंजूरी

गांव आसलवास, बालधन कलां, बासदूधा, बिसोहा, चिमनावास, दखौरा, गोठड़ा टप्पा खोरी, गुडियानी, लिसान, मोहदीनपुर, मूंदी, मुसेपुर, नैनसुखपुरा, पातूहेड़ा, पुंसिका, सहादत्तनगर, श्याम नगर, सुरहैली, टांकड़ी व टूमना गांव के उच्च विद्यालयों को जिला प्रशासन से मंजूरी मिली है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

इन 14 मिडल स्कूलों के नाम पर लगी मोहर

गांव औलांत, भैरमपुर, भुडला, बोहका, फतेहपुरी टप्पा डहीना, ढोकिया, गिंदोखर, हरीनगर, खालेटा, मंदौला, नांधा, नया गांव, प्राणपुरा (खोरी) व सुर्खपुर गांव के मिडल स्कूलों के नाम पर जिला प्रशासन ने अपनी मोहर लगाई है।

इन 32 प्राथमिक विद्यालयों को मिली स्वीकृति

गांव बालियर कलां, बांस-बिटौड़ी, भगवानपुर, कढू, भुडला, बुडौली, गिंदोखर, हुसैनपुर, जलालपुर, झाबुआ, जुड्डी, काहड़ी, कंवाली, कतोपुरी, खालेटा, खलीलपुरी, खडग़वास, खरखड़ी, खेड़ा आलमपुर, खोल बाल, कोसली बाल व कन्या, कोराहड़, लिसान मामडिय़ा ठेठर, मुमताजपुर, नाहड़, नांगलमूंदी, प्राणपुरा (खोरी), राजपुरा आलमगीर, रामपुरी, सहादत्तनगर गांव के 32 प्राथमिक विद्यालयों को स्वीकृति दी है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment