IGU Mirpur: IGU मीरपुर के 7 दिवसीय एनएसएस कैंप के समापन कार्यक्रम में पहुँचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

By Sahab Ram
On: July 24, 2023 5:46 PM
Follow Us:

IGU Mirpur: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर पहुंचे मूलचंद शर्मा ने कहा की रेवाड़ी का गौरवशाली इतिहास रहा है और बलराम जी की पत्नी रेवती के नाम पर इसका यह नाम प्रसिद्ध हुआ था। यह वीरों की धरती है और आज देश की सेना में भर्ती हुआ हर दसवां जवान हरियाणा से और वह भी मुख्यतः रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व झज्जर जिले से आता है। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को परस्पर दूसरे राज्यों की संस्कृति, बोली व रीति-रिवाजों को समझने और इनका आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करते हैं जिससे विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है।

उन्होंने कहा कि एनएसएस (NSS) से जुड़े स्वयंसेवक हर आपदा एवं शांति के समय समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक पूरे हरियाणा प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि कोई भी व्यक्ति पढ़ लिखकर बेरोजगार ना रहे। उसके कौशल का विकास किया जा सके जिससे वह रोजगार पाने वाला ना बनकर दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बन सके।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय नवनिर्मित विश्वविद्यालय है और प्रदेश के स्थापित विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आकर खड़ा होने के लिए इसे अनुदान व सहायता की विशेष जरूरत है। परिवहन मंत्री होने के नाते मैं यह आश्वासन देता हूं की यहां की बेटियों को बसों के कारण कोई असुविधा नहीं होगी और हम पर्याप्त बस उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने अपने कोष से ₹5,00,000 का अनुदान भी घोषित किया और साथ ही यह आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय के संरचनात्मक ढांचे व ऑडिटोरियम आदि के निर्माण में जो भी संभव सहयोग हो सकेगा वह इसके लिए करते रहेंगे।

igu mirpur

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. जय प्रकाश यादव ने कहा कि हमारे विश्वविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे यहां के छात्र व स्वयंसेवक हर एक सांस्कृतिक, सामाजिक व खेल संबंधी गतिविधियों में आगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसएस (NSS) का प्रतीक चिन्ह कोणार्क के सूर्य मंदिर से प्रेरित है जिसकी 8 तीलियां 8 पहर को बताती है। एक पहर 3 घंटे का होता है इस प्रकार एनएसएस (NSS) यह प्रेरणा देता है कि हमें 24 घंटे सेवा भाव के साथ जुटे रहना चाहिए।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

igu mirpur

इस कार्यक्रम में एनएसएस (NSS) क्षेत्रीय निदेशालय दिल्ली से मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान वर्ष में आयोजित किया जा रहा यह तीसरा राष्ट्रीय एकता शिविर है, चौथा शिविर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा है और पांचवा कल से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुरू होगा।

एनएसएस  का लक्ष्य प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने का है और हमने 200000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। हरियाणा प्रदेश में 153600 एनएसएस स्वयंसेवक हैं जो समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। इस शिविर के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश