ओलिंपिक फाइनल में जगह बनाने उतरी हरियाणा की 6 छोरियां : सभी का सपना एक दुनिया को ऐसा खेल दिखाना कि सीना गर्व से चौड़ा हो जाए

By Sahab Ram
On: August 4, 2021 11:27 AM
Follow Us:

ओलिंपिक फाइनल में जगह बनाने उतरी हरियाणा की 6 छोरियां : सभी का सपना एक दुनिया को ऐसा खेल दिखाना कि सीना गर्व से चौड़ा हो जाए

जापान के टोक्यो में चल रहे खेलों के महासमर में 13वें दिन आज भारतीय महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रही है। बेटियां तिरंगी यूनिफॉर्म में मैदान पर उतरी हैं और दूसरे ही मिनट में डिफेंडर गुरजीत कौर ने गोल मारकर इरादे भी स्पष्ट कर दिए। अर्जेंटीना की कप्तान ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बता दें कि 41 साल में पहली बार देश को महिला हॉकी में पदक मिलने की उम्मीद है। टीम ने तीन बार की गोल्ड मेडलिस्ट ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दो बार की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अर्जेंटीना ,अर्जेंटीना ने जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

टीम की 6 खिलाड़ी हरियाणा की ग्रामीण पृष्ठभूमि से

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

टीम में हरियाणा प्रदेश की 6 बेटियां हैं, जिनमें से एक टीम को लीड कर रही है, यानी कप्तान रानी रामपाल। इनके अलावा नवजोत कौर और नवनीत कौर भी हैं। ये तीनों बेटियां शाहबाद मारकंडा से हैं। कुरुक्षेत्र जिले में स्थित शाहाबाद मारकंडा को ‘हरियाणा का संसारपुर’ कहा जाता है। संसारपुर पंजाब में है और हॉकी के लिए मशहूर है। यहीं पर तीनों बेटियां पली-बढ़ी और हॉकी की प्रैक्टिस की। इनके अलावा दो खिलाड़ी शर्मिला गोदारा और उदिता दूहन हिसार से व भिवानी से गोलकीपर सविता पूनिया भी हैं। शर्मिला गोदारा हिसार के कैमरी गांव से हैं, उदिता दूहन भिवानी के नांगल से व सविता पुनिया सिरसा के जोधकां गांव से हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment