Rewari: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व शांति भंग करने के मामले में 6 गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 20, 2023 6:35 PM
Follow Us:

 Rewari: जांचकर्ता ने बताया की थाना सेक्टर 6 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 4/6 मैं कुछ लोग सरेआम शराब पी रहे हैं व शोर मचा रहे है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब पीते हुए दो आरोपियों पर एक्साइज के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अयाल थाना पौड़ी उत्तराखंड हाल किराएदार सेक्टर 6 निवासी बिरेंद्र सिंह व सुखोरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल किराएदार जोनियावास निवासी नन्हे के रूप में हुई है।

इसी क्रम में थाना मॉडल टाउन पुलिस द्वारा एक आरोपी को किया गिरफ्तार। जांचकर्ता ने बताया सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व शांति भंग करने के मामले में न्यू आदर्श नगर  Rewari निवासी पोप सिंह के खिलाफ एक्साइज के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इसी क्रम में थाना रोडहाई पुलिस (Rewari) ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व शांति भंग करने के मामले में पाल्हावास निवासी भानु प्रताप के खिलाफ एक्साइज के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में थाना धारूहेड़ा पुलिस (Rewari) ने डूंगरवास निवासी जय सिंह व कमल को सरेआम शराब पीने व शांति भंग करने के आरोप में एक्साइज के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया गया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

इसी क्रम में थाना बावल पुलिस (Rewari) ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व शांति भंग करने के आरोप में नजदीक होली टिब्बा हनुमान गली ,नीमराना राजस्थान निवासी मुकेश कुमार सैनी के खिलाफ एक्साइज के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now