लड़कियों/महिलाओं को देश विदेश में उच्च शिक्षा के लिए बैंक से शिक्षा ऋण प्राप्त कर ब्याज दर में 5% अनुदान: डीसी

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 12:31 PM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी देने के लिए वचनबद्ध है ताकि मंहगें ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से लड़कियों/महिलाओं को उच्च शिक्षा ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर से सब्सिडी दी जाती है ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

डीसी ने बताया कि लड़कियों/महिलाओं को तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पी.एच.डी. व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम द्वारा बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है, जिसकी 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति  महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। यह सुविधा प्राप्त करने के लिए आय, जाति सहित कोई अन्य शर्त नहीं है। इसके लिए लड़कियों/महिलाओं का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। यह योजना लड़कियों/महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

इस वर्ष हरियाणा महिला विकास निगम के द्वारा 31 लड़कियों महिलाओं को 1714461 रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम सती कॉलोनी गली नंबर 3, नजदीक नाई वाली चौक रेवाड़ी से सम्पर्क कर सकते है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment