रेवाड़ी जिला के 5 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मिला Model Culture School का दर्जा

By Sahab Ram
On: October 7, 2023 6:31 PM
Follow Us:

Model Culture School: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा के स्तर में और अधिक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, बौद्धिक विकास, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कौशल विकास और नवाचार पर विशेष बल दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेशभर के 67 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा देने का निर्णय लिया है, जिनमें रेवाड़ी जिला के बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने जिला के पांच राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालयों के प्राचार्यों व विद्यार्थियों को बधाई दी।

Model Culture School की संख्या 138 से बढक़र 205

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक खंड में एक मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया हुआ है। इन मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थियों को सीबीएसई पैटर्न आधार पर पढ़ाई कराई जा रही है। इसी के अंतगर्त प्रदेश में 67 स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया हैं। प्रदेश में अब मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 138 से बढक़र 205 हो गई है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

रेवाड़ी के इन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मिला मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा

प्रदेश सरकार की ओर से रेवाड़ी जिला के खंड बावल के जीएसएसएस नांगल तेजू, खंड जाटूसाना के जीएसएसएस जाटूसाना, खंड खोल के जीएसएसएस बीकानेर, खंड नाहड़ के एसजे जीएसएसएस नाहड़ तथा खंड रेवाड़ी के जीएसएसएस कुंड को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया है।

 

इनके साथ ही जिला हिसार व करनाल के 6-6, जिला भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र व सोनीपत के 5-5, जिला गुरुग्राम , महेंद्रगढ़ व रोहतक के 4-4, जिला पलवल व यमुनानगर के 3-3, जिला अंबाला, चरखी दादरी, कैथल व पानीपत के 2-2 तथा जिला फरीदाबाद, फतेहाबाद, झज्जर व सिरसा के 1-1 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा प्रदान किया गया है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

 

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा