सुकन्या समृद्धि योजना में केंद्र सरकार ने किए 5 बड़े बदलाव,पढ़े डिटेल

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 11:19 AM
Follow Us:

इस योजना के तहत आपके घर में 10 साल की बेटी है तो आप उसके नाम पर खाता खुलवा सकते हैं. केन्द्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़े 5 बड़े बदलाव किए हैं. बदलाव के बाद इस योजना में निवेश करना और आसान हो गया है. आइए जानते हैं इस योजना में क्या बदलाव किए गए है…

अब अकाउंट नहीं होगा डिफॉल्ट

बता दें कि इस योजना में हर साल कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करने का प्रावधान है. पहले न्यूनतम राशि जमा नहीं कराने पर अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि अब अकाउंट को दोबारा एक्टिव नहीं कराने पर मैच्‍योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा.

हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

समय पर मिलेगा ब्याज

नए नियमों के तहत अकाउंट में गलत ब्याज डालने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा अकाउंट का वार्षिक ब्याज हर वित्त वर्ष के आखिर में क्रेडिट किया जाएगा.

तीसरी बेटी के अकाउंट पर भी टैक्स छूट

MGNREGA: फेस स्कैन से लगेगी अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, धांधली पर लगेगी रोक

पहले इस योजना में दो बेटियों के अकाउंट पर 80-C के तहत छूट का प्रावधान था. तीसरी बेटी के लिए यह फायदा नहीं था. लेकिन अब अगर एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां हैं, तो इन दोनों के लिए भी अकाउंट खोलने का प्रावधान हैं और टैक्स छूट मिलेगा.

अब 18 वर्ष की आयु में लड़की कर पाएगी अकाउंट ऑपरेट

पहले के नियमानुसार बेटी की आयु 10 साल पूरी होने पर वह खुद अपने अकाउंट को ऑपरेट कर सकती थी, लेकिन अब बिटिया की आयु 18 वर्ष पूरी होने पर ही ऑपरेट करने का अधिकार मिलेगा. इससे पहले बेटी के अभिभावक इस अकाउंट को ऑपरेट कर सकेंगे.

Free Driving: महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को दिया जाएगा ड्राइविंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 16 अक्टूबर,2023 तक करें आवेदन

अब अकाउंट बंद कराना आसान

सुकन्या समृद्धि योजना के अकाउंट को पहले बेटी की मौत होने या उसका एड्रेस बदलने पर बंद किया जा सकता था. लेकिन अब अगर अकाउंट होल्डर्स को जानलेवा बीमारी हो जाए तो भी उस अकाउंट को बंद कराया जा सकता है. अगर अभिभावक की मौत हो जाती है तो भी अकाउंट मैच्योरिटी से पहले बंद कराया जा सकता है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment