Free Driving: महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को दिया जाएगा ड्राइविंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 16 अक्टूबर,2023 तक करें आवेदन

By Sahab Ram
On: October 14, 2023 7:38 PM
Follow Us:

Free Driving: हरियाणा सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में अंत्योदय की भावना के साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया है। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से पात्र परिवारों की महिलाओं को ड्राइविंग व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

21 दिन का दिया जाएगा Free Driving प्रशिक्षण

निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम, पंचकूला द्वारा केवल हरियाणा की बी.पी.एल. (गरीबी रेखा से नीचे) स्थायी निवासी लड़कियों/महिलाओं के लिए मारुति सुजुकी प्रशिक्षण केंद्र, बहादुरगढ़ तथा अशोक लीलैंड चालक प्रशिक्षण संस्थान, कैथल में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

किन्हे मिलेगा योजना का लाभ

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए लड़कियों व महिलाओं को हरियाणा राज्य की मूल निवासी तथा आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (उच्चतर शैक्षणिक योग्यता को वरीयता दी जाएगी), अच्छी दृष्टि एवं वैध लर्नर लाइसेंस धारक होनी चाहिए। बी.पी.एल. या जिस परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में केवल 1.80 लाख रुपये या इससे कम है उस परिवार की महिलाएं व लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं ।

प्रथम चरण में ये जिले होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण हेतु प्रथम चरण में केवल कैथल, झज्जर, रोहतक तथा जींद जिलों के इच्छुक पात्र (महिला )उम्मीदवारों से 16 अक्टूबर,2023 तक ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन पूर्णत: कालम-वाईज ठीक रूप से भरे हुए तथा वांछित प्रमाण-पत्रों की स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित ई-मेल- 1982hwdc@gmail.com या पंजीकृत डाक तथा दस्ती तौर पर संबंधित जिला कार्यालय में आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक पात्र को आवेदक अपना दूरभाष/मो0 नंबर, ई-मेल और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

 

 

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा