Multimedia exhibition: रेवाड़ी बाल भवन में लगाई जाएगी 3 दिवसीय मल्टी मीडिया प्रदर्शनी, यह रहेगा समय

By Sahab Ram
On: June 5, 2023 5:30 PM
Follow Us:

Multimedia exhibition: आजादी अमृत काल में भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बाल भवन, रेवाड़ी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं बारे आमजन को जागरूक करने के लिए 6 जून से 8 जून तक तीन दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

लोगों को किया जाएगा जागरूक

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी (Multimedia exhibition) के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अनेक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की गीत व नाटक पार्टी के कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे व लोगों को मनोरंजन के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु आधुनिक जीवन शैली में बदलाव की आवश्यकता, वृक्षारोपण द्वारा जलवायु परिवर्तन व जल संरक्षण के साथ जल स्रोतों की सफाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन व कचरे का सही निपटान व रीसाइकलिंग पर पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा 8 जून को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

प्रदर्शनी का यह रहेगा समय

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय विभाग के प्रवक्ता राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस चित्र प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जन को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक लगाई जाएगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now