Russian Ukraine War : यूक्रेन में फंसे रेवाड़ी के 25 विद्यार्थी, अफसर घर जाकर परिवारों को कर रहे आश्वस्त

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 5:20 AM
Follow Us:

Russian Ukraine War : यूक्रेन में फंसे रेवाड़ी के 25 विद्यार्थी, अफसर घर जाकर परिवारों को कर रहे आश्वस्त

यूक्रेन में फंसे रेवाड़ी जिला के विद्यार्थियों से जिला प्रशासन निरन्तर संपर्क में है। डीसी यशेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी यूक्रेन में अध्ययन करने गए बच्चों के परिजनों से मिलकर उन्हें सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों का अपडेट दे रहे हैं। गौरतलब है कि रेवाड़ी जिला के यूक्रेन में कुल 48 बच्चे अध्ययनरत थे जिनमें से ऑपरेशन गंगा के तहत 23 बच्चे स्वदेश लौट आये जबकि 25 बच्चे जल्द लौटें इसके लिए प्रभावी ढंग से प्रयास किए जा रहे हैं।

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों तक पहुंच चुके हैं। विदेश में मौजूद जिला के अधिकतर विद्यार्थी पूरी तरह सुरक्षित है। अधिकांश बच्चे यूक्रेन व अन्य साथ लगते देशों में हैं और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। पूरी उम्मीद है कि भारत सरकार के प्रयासों से शीघ्र ही उनकी भी स्वदेश वापसी जल्द होगी। एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, एसडीएम बावल संजीव कुमार व सीटीएम देवेंद्र शर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों ने मंगलवार को यूक्रेन व उसके साथ लगते देशों में मौजूद 25 बच्चों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना।

Russian Ukraine War : यूक्रेन में फंसे रेवाड़ी के 25 विद्यार्थी, अफसर घर जाकर परिवारों को कर रहे आश्वस्त

अधिकारी पहुंचे अभिभावकों के पास 

एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया ने यूक्रेन में पढ़ने गई बेटी महिमा कौशिक व प्रभलीन कौर के घर पहुंचकर उनके अभिभावकों से बातचीत की। एसडीएम ने महिमा कौशिक व प्रभलीन कौर से फोन पर बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने में अपना दायित्व सजगता से निभा रही है। उन्होंने कहा कि वे धैर्य बनाये रखें और विदेश मंत्रालय के निर्धारित नियमों के तहत ऑपरेशन गंगा में अपनाई जा रही प्रक्रिया में भागीदार बनें। वहीं सीटीएम देवेंद्र शर्मा ने भी यूक्रेन में मौजूद छात्र आशुतोष यादव, कोमल यादव गांव चानदावास व अन्य से फोन पर कुशलक्षेम जाना और अभिभावकों को भी सरकार के कदमों से अवगत कराया।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

 

प्रशासन की ओर से सभी अधिकारियों ने अभिभावकों से मुलाकात के दौरान उन्हें भारत सरकार व हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण नंबर्स व जिन देशों से छात्रों की वापसी की जा रही है उन देशों में भारतीय दूतावासों के नंबर्स की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। यूक्रेन में बढ़ते तनाव को लेकर वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर स्थानीय नागरिक ध्यान न दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment