13 साल की लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर की छेड़छाड़

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 1:01 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश जिले के छत्तरपुर का रहने वाला एक शख्स अपने परिवार के साथ बावल में किराये पर रहता है. उसी के पड़ोस में उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस का रहने वाला 30 साल का आरोपी भी किराये पर रहता है. आरोप है कि एक दिन लड़की को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इसके बाद आरोपी उसे लगातार तंग करता रहा. साथ ही उसने छेड़छाड़ करते हुए की वीडियो भी बना ली. पिछले चार माह से लगातार लड़की को परेशान किया. शुरुआत में तो डर के मारे लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

मंगलवार की देर शाम परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भी बावल की किसी कंपनी में ही नौकरी करता है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment