12 वीं के छात्र पर हत्या के प्रयास का आरोपी नाबालिग छात्र सहित दो गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 23, 2022 12:14 PM
Follow Us:

12 वीं के छात्र पर हत्या के प्रयास का आरोपी नाबालिग छात्र सहित दो गिरफ्तार

कस्बा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कक्षा में पढ़ रहे बारहवीं कक्षा के एक छात्र पर तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में बावल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी नाबालिग है और स्कूल का ही छात्र है। दूसरे आरोपी की पहचान गांव मंगलेश्वर माजरी निवासी विशाल उर्फ विक्कू के रूप में हुई है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जांचकर्ता ने बताया कि गांव हरचंदपुर निवासी हिम्मत यहां के राजकीय स्कूल में बारहवीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को वह कक्षा में बैठा पढ़ रहा था। इसी दौरान उसी की कक्षा में पढ़ने वाला किशोर अपने एक साथी के साथ पहुंच गया था। दोनों के हाथ में तेजधार हथियार थे। कक्षा में आते ही दोनों ने हिम्मत पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 वीं के छात्र पर हत्या के प्रयास का आरोपी नाबालिग छात्र सहित दो गिरफ्तार

बावल थाना पुलिस ने घायल छात्र के पिता बिल्लू की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास व धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment