PM-Shri Scheme: हरियाणा के 124 स्कूलों का पीएम-श्री योजना के तहत होगा कायाकल्प, CBSE से दी जाएगी मान्यता

By Sahab Ram
On: April 13, 2023 6:44 PM
Follow Us:

PM-Shri Scheme: शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने और मौजूदा स्कूलों को मजबूत करके उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से हरियाणा में 124 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को पीएम-श्री स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसके बाद हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से नए शिक्षा सत्र को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है।

सभी स्कूलों को CBSE से मान्यता दी जाएगी

पीएम श्री स्कूलों (PM-Shri Scheme) के शुभारंभ के लिए शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। सभी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता दी जाएगी। इसके अलावा 4 वर्ष की विद्यालय विकास योजना बनेगी, जिसके अनुसार ढांचागत विस्तार किया जाएगा। स्कूलों में विशेष स्क्रीनिंग एवं प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों में उत्कृष्टता स्थापित किए जाएंगे।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

पीएम श्री (PM-Shri Scheme) स्कूलों को नई तकनीकों के समावेश के साथ आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण रखा जाएगा। डिजिटल शिक्षा का उपयोग करने के लिए आईसीटी, स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल लाइब्रेरी की भी स्थापना की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को 21वीं सदी की तकनीक से रूबरू कराया जा सकें। इन विद्यालयों को सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने के लिए स्कूलों को विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय और वोकेशनल लैब आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार 

देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने को लेकर केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। बीते आठ साल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लेकर शिक्षा में सुधार ने कई अहम फैसले लिए हैं। पीएम श्री योजना (PM-Shri Scheme) के अंतर्गत देशभर विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। पीएम श्री स्कूल 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप कौशल युक्त व्यक्तियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा