नूंह व पलवल को छोड़कर Haryana के बाकी सभी जिलों मे 8 व 9 अगस्त को वितरित होंगे सैकेण्डरी के प्रमाण-पत्र

By Sahab Ram
On: August 7, 2023 5:04 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) की सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2023 के विद्यालयी/गुरूकुल परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/कम्पार्टमैंट/अनुत्तीर्ण कार्ड जिला नूंह व पलवल को छोड़कर बाकी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर 8 अगस्त, 2023 को भेजे जा रहे हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता (HBSE) ने बताया कि प्रदेश के सभी सेकेण्डरी विद्यालयों के मुखियाओं को इस बारे सूचित किया जा रहा है कि वे उनके विद्यालय/गुरूकुलों के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/कम्पार्टमेंट/अनुत्तीर्ण कार्ड 8 अगस्त, 2023 को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 9 अगस्त, 2023 को प्रातः: 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

Haryana बोर्ड मुख्यालय के कमरा नम्बर-44 मे वितरित होंगे प्रमाण-पत्र

उन्होंने आगे बताया कि जिला भिवानी (HBSE) के सैकण्डरी के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नम्बर-44 में वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जिला पलवल व नूंह के जिन विद्यालयों को फिलहाल प्रमाण-पत्र/कम्पार्टमेंट/अनुत्तीर्ण कार्ड की आवश्यकता है, वे किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं नहीं तो परिस्थितियां सामान्य होने उपरान्त भेज दिए जाएंगे।

प्राधिकरण पत्र जरूरी

उन्होंने बताया कि विद्यालय मुखिया यदि स्वयं के विद्यालय के प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो वह अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक/प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं। जिस अध्यापक/प्राध्यापक को विद्यालय के मुखिया द्वारा प्राधिकृत किया जाता है, वे अपने साथ प्राधिकरण पत्र (Authority Letter) अवश्य लेकर आयें अन्यथा उनको प्रमाण-पत्र नहीं दिये जायेंगे। प्राधिकरण पत्र न होने के कारण प्रमाण-पत्र न मिलने की जिम्मेवारी संस्था की होगी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। यदि स्वयंपाठी परीक्षार्थी प्रमाण-पत्र दस्ती प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह बोर्ड मुख्यालय, भिवानी से प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सैकण्डरी कक्षा के प्रमाण-पत्र यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से दस्ती प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी अवस्था में ये प्रमाण-पत्र उक्त वर्णित तिथियों उपरांत कार्यालय कार्य दिवसों में बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जिम्मेवारी विद्यालय मुखिया की होगी।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा