हरियाणा में माडल संस्कृति स्कूलों में मुफ्त पढ़ेंगे अति गरीब परिवारों के बच्चे

By Sahab Ram
On: September 3, 2021 10:49 AM
Follow Us:

हरियाणा में माडल संस्कृति स्कूलों में मुफ्त पढ़ेंगे अति गरीब परिवारों के बच्चे

हरियाणा में विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन (गुणवत्तापरक शिक्षा) प्रदान करने के उद्देश्य से बनाए गए माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब परिवार पहचान पत्र के अंतर्गत सत्यापित अति गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। इन स्कूलों में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी मीडियम में भी शिक्षा मिलेगी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई माडल संस्कृति स्कूलों की प्रगति समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों की निरंतर प्रगति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्कूलों का दौरा करने और हर माह समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलों के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम, डीडीपीओ और तहसीलदार एक-एक माडल संस्कृति स्कूल को गोद लें। इससे कार्य की समीक्षा करने में आसानी होगी और स्कूलों की प्रगति से वाकिफ हुआ जा सकेगा।

मनोहर लाल ने कहा कि माडल संस्कृति स्कूलों की प्रगति को देखते हुए स्कूलों की संख्या बढ़ाने की मांग आने लगी है, इसलिए अधिकारी स्कूलों की संख्या बढ़ाने की दिशा में संभावनाएं तलाश करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में कहा गया है कि राष्ट्रीय और स्थानीय भाषाओं में शिक्षा को अधिक महत्व दिया जाए, इसलिए इन माडल संस्कृति स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिंदी माध्यम में भी शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प विद्यार्थियों को दिया जाए। माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति करने के लिए एक टेस्ट लिया जाएगा, जिसके मानक तय किए जा रहे हैं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जे गणेशन ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में राज्य के प्रत्येक खंड में सरकारी माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी, ताकि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जा सके। वर्तमान में राज्य में 137 सरकारी माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं और 1418 माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल चल रहे हैं। माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बच्चों की संख्या 27.90 प्रतिशत और माडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में 16.73 प्रतिशत बढ़ी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment