हरियाणा दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ लेगा रेवाड़ी

By Sahab Ram
On: October 31, 2020 3:19 PM
Follow Us:

हरियाणा दिवस पर राष्ट्रीय एकता की शपथ लेगा रेवाड़ी

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर रेवाड़ी जिला में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। जिलास्तरीय समारोह शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में मनाया जाएगा जिसमें सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल मुख्यातिथि होंगे।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में हरियाणा दिवस के अवसर पर जिलावासियों को कोरोना वैश्विक महामारी के दौर में उचित शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के विजन के अनुसार एक नवम्बर को हरियाणा की स्थापना के अवसर पर जिला रेवाड़ी के खेल मैदान में हॉकी, कबड्डी, हैंडबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बाक्सिंग तथा बैडमिंटन खेलों का आयोजन होगा। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को भी राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment