स्व-गणना एक सरल और डिजिटल प्रक्रिया, आमजन हिस्सा लेकर जानकारी करें अपलोड: एडीसी अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 3:42 PM
Follow Us:

सिरसा, 16 अप्रैल।
एडीसी अर्पित संगल ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में जनगणना प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की जा रही है। स्व-गणना को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि स्व-गणनाएक सरल और डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना का कार्य तेजी से पारदर्शिता और सटीक रूप से पूरा किया जा सकेगा। जागरूकता मुहिम के तहत शिक्षण संस्थानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। कॉलेज, स्कूल और आईटीआई संस्थानों में विशेष कैंप आयोजित कर विद्यार्थियों को स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा।


          उन्होंने कहा कि स्व-गणना का पोर्टल 16 अप्रैल से शुरू हो चुका है और 30 अप्रैल तक चलेगा। जिन लोगों को ऑनलाइन जानकारी भरने में किसी प्रकार की परेशानी आती है, उनके लिए प्रशिक्षित कर्मचारी उनकी मदद करेंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंच सके।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


राष्ट्रीय महत्व का कार्य, स्व-गणना में आमजन करें भागीदारी


चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डा. सुशील कुमार ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। आमजन आधुनिक और सरल प्रक्रिया का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते स्व-गणना कर जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पहली बार डिजिटल रूप में स्व-गणना शुरू की गई है, यह आसान प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार व समाज को स्व-गणना के लिए जागरूक करें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना


जिलाभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम


सीडीएलयू के सभागार में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो. सुशील कुमार, सरोज मेहता, भूषण, किरण कपिल असीजा, गुलशन कुमार व सुनीता ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को स्व-गणना के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही खंड नाथसुरी चोपटा में बीईओ कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम रखा गया, जिसमें तहसीलदार अजय कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह ने स्कूल मुखियाओं को स्व-गणना प्रक्रिया सक्रियता से भाग लेने और स्टॉफ को प्रोत्साहित करने का आह्वïान किया। विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। इसके साथ जिले में पन्नीवाला मोटा, नेहरू कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलीकां, राजकीय स्कूल पोहडक़ां सहित विभिन्न स्थॉनों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment