स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर रेवाड़ी में लगेगी प्रदर्शनी

By Sahab Ram
On: September 21, 2021 11:16 AM
Follow Us:

स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर रेवाड़ी में लगेगी प्रदर्शनी

 भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव को लेकर सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित एक प्रदर्शनी तैयार की गई है, जिसका जिला रेवाड़ी में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘आजादी के आंदोलन में हरियाणा का योगदान’ विषय पर चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में डिजिटल प्रदर्शनी का दो सितंबर को उद्घाटन किया था। अब यह प्रदर्शनी जिलावार भी लोगों को दिखाई जाएगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी बिजेन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तीन दिन 15 नवंबर से 17 नवंबर तक इस प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जाएगा। स्थानीय बाल भवन इंडोर हॉल में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का समय प्रात: 9:30 बजे से सांय 4:30 बजे तक रहेगा।

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि रेवाड़ी जिला में तीन दिन प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में डिजिटल क्लीप ऑन बोर्ड को स्थापित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय व गुमनाम नायकों से सम्बन्धित लेखों एवं फोटोज के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment