सैनिटाइजेशन के लिए खुद बाजारों में उतरे विधायक चिरंजीव राव

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 3:49 PM
Follow Us:

सैनिटाइजेशन के लिए खुद बाजारों में उतरे विधायक चिरंजीव राव

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
रेवाडी। कोरोना को हराएंगे, जीवन बचाएंगे कहते हुए रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने घर-घर, दुकान-दुकान व अस्पतालों में जाकर खुद पूरे ईलाके को सैनिटाइज किया। टैक्टर व साथ में अपनी टीम चिरंजीव राव को लेकर जब बाजार में विधायक चिरंजीव राव उतरे तो लोगों ने ताली बजाकर विधायक चिरंजीव राव का उत्साह बढाया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान रेवाडी में निरंतर जारी रहेगा।
विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि इस समय हमें मानवता की सेवा करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से बचाने का प्रयास करना होगा। इस समय किसी भी पार्टी द्वारा राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की नीयत से आगे आना होगा। ताकि कोरोना का संक्रमण खत्म हो सके। उन्होंने कहा कि  मैं कई दिनों से कोरोना संक्रमित था और एक दो दिन पहले ही मेरी कोरोना की रिर्पोट नेगेटिव आई है। वहीं आज से बाजार भी खुले हैं तो मैंने सोचा कि आज से ही शहर में सेनेटाइेजेशन का काम शुरू किया जाए। इसी के तहत आज पूरे माडल टाउन में सभी जगह सेनेटाईजेशन कर दिया गया हैं वहीं विशेष तौर पर मैंने सभी अस्पतालों को सेनेटाइज किया है। क्योंकि अस्पतालों में मरीज तो हैं ही वहीं उनके परिजन भी हैं। इसलिए अस्पतालों पर हमारा विशेष ध्यान रहा।
चिरंजीव राव ने बताया कि वहीं पिछले 15 दिनों से कांग्रेस रसोई सेवा भी निरंतर जारी है। टीम चिरंजीव राव द्वारा सभी जरूरतमंदों को भोजन के पकेट्स दिए जा रहे हैं। जब तक हम कोरोना का हरा नही देते हमारे द्वारा सेनेटाईजेशन, मास्क व भोजन वितरण कार्य जारी रहेगा। विधायक चिरंजीव राव ने पत्रकारों के माध्यम से सरकार से मांग की है कि जिन लोगों ने कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार को सरकार द्वारा 5 लाख रूपये की आर्थिक मदद की जाए। इसके अलावा हमारे स्वास्थ्य विभाग से जुडे सभी कर्मचारियों के लिए भी सरकार को विशेष योजना बनानी चाहिए। वहीं ब्लैक फंगस का ईलाज सरकार द्वारा निशुल्क किया जाए।
यादव ने कहा कि ब्लैक फंगस धीरे-धीरे अपने पांव जमा रहा है। इसलिए समय रहते हुए ही सरकार को इसकी ओर ध्यान देकर अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। लॉकडाउन में आज से बाजार खुलने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार को एसेंसियल सर्विस की दुकानों को थोडा समय ओर देना चाहिए। इन दुकानों का समय दोपहर 2 बजे तक होना चाहिए। क्योंकि सुबह 7 बजे से 12 बजे के बीच का समय थोडा कम है। ग्रामिण क्षेत्रों के लोग तो इतना जल्दी बाजारों में आ नही पाएगें। इसलिए यदि एसेंसियल सर्विस की दुकानों को थोडा सा समय ओर मिल जाए तो लोगों को इसमें राहत मिलेगी।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment