सक्षम हरियाणा सैल के सदस्य ने किया बिठवाना स्कूल का दौरा

By Sahab Ram
On: October 19, 2020 11:34 AM
Follow Us:

सक्षम हरियाणा सैल के सदस्य ने किया बिठवाना स्कूल का दौरा

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

सक्षम हरियाणा सैल पंचकुला के सदस्य अर्जुन शुक्ला ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना में पहुंचकर घर से पढ़ाओ, अवसर ऐप, दीक्षा ऐप व समीक्षा ऐप के बारे में बच्चों व अध्यापकों के साथ इंटरेक्शन किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी डॉ मृदुला सूद, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सूरजभान, उप जिला शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र नारा, खण्ड शिक्षा अधिकारी खुशीराम, महेन्द्र सिंह, परवेश धनखड़, राजबाला सहित असिटेंट ब्लाक रिसोर्स कोर्डिनेटर भी उपस्थित रहें।
अर्जुन शुक्ला ने शिक्षा में गुणवता के सुधार के बारे में जोर दिया तथा अध्यापकों व बच्चों द्वारा डाउनलोड किए गए ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा शिक्षकों की हाजिरी लगाने से लेकर बच्चों का तमाम ब्योरा का कार्य डिजिटल मोड में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब मैनुअल हाजिरी भरने की बजाए विभाग द्वारा तैयार किए गए एप अवसर पर ऑनलाइन हाजिरी भरनी होगी। स्कूल प्रिंसीपल को प्रतिदिन की जानकारी इस एप के जरिये शिक्षा विभाग को देनी होगी। यह एप प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर्स, स्टूडेंट्स और स्कूल मुखियाओं को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह में टीचर्स द्वारा जो पढ़ाई विद्यार्थियों को कराई गई है, उनके टेस्ट एप के जरिए कराए जाएंगे।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment